Aadhar Card Se Mobile Number Link : आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया 12 अंको का एक पहचान पत्र  है जिसमे व्यक्ति का नाम, पता, फोटो और लिंग शामिल होता है | आधार कार्ड के मदद से भारतीय नागरिको को बहुत साड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है | इतना ही नहीं छात्रवृति लेने, पैन कार्ड बनवाने, पीएफ निकालने, खाता खोलने के साथ और भी कई अन्य सरकारी व गैर सरकारी कार्यो में आधार कार्ड अनिवार्य होता है | अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | 


आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा - 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा 
  2. उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। मेनू में आपको "My Aadhar" के सेक्शन पर जाना होगा और Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | 
  3. उसके बाद आधार कार्ड में अपडेट होने वाली सेवाओं की लिस्ट दिखेगी | जैसे की नया आधार नामांकन, पता अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, नाम अपडेट, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, लिंग और बायोमेट्रिक अपडेट |
  4. उसके नीचे ही आपको अपने एरिया के आधार सेवा केंद्र को चुनना होगा और फिर आपको "Proceed To Book Appointment" के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा | 
  5. उसके बाद आपको जिस मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा आपको उस मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरकर "Generate OTP" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | 
  6. आपने जिस मोबाइल नंबर को ऊपर दर्ज किया था आपके उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को भरना होगा और "Verify OTP" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | 
  7. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपने सभी जानकारी को सही से भरना होगा जैसे की अपना आधार कार्ड नंबर, नाम, निवासी प्रकार, पहचान पत्र, राज्य, शहर और आधार सेवा केंद्र | 
  8. सभी जानकारी को भरने के बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना होगा | 
  9. उसके बाद आपको आधार में जो भी डिटेल्स अपडेट करनी है उस पर टिक करना होगा | मोबाइल नंबर चेंज करने के लिए New Mobile Number पर टिक करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना होगा | 
  10. उसके बाद आपके सामने एक कैलेंडर दिखा देगा जिसमे आपको तारीख और समय का चुनाव करना होगा जिस दिन आप आधार सेवा केंद्र पर जाना चाहते है और फिर आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना होगा | 
  11. आपने जो डिटेल्स एप्लीकेशन फॉर्म में भरना है उसका विवरण आपके सामने आ जाएगा | अगर सब कुछ सही दिख रहा है तो आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा | 
  12. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पेमेंट पेज खुलकर आ जाएगा | आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको 50 रूपए का भुगतान करना होगा | आप चाहे तो ऑनलाइन भुगतान कर सकते है या फिर आधार सेवा केंद्र पर जाकर कर सकते है | 
  13. उसके बाद अंत में आपको Appointment Slip को डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट आउट निकलवा ले | 

निष्कर्ष - 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा | 

No comments:

Powered by Blogger.