Aadhar Card Me Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों डिजिटलीकरण के युग में आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना आवश्यक है | यह प्रक्रिया न केवल आपकी पहचाहन की सुरक्षा में मदद करती है बल्कि सरकारी सेवाओं एवं वित्तीय लेन देन को भी आसान बनाती है इसलिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना अति आवश्यक है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा -
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile - Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा | चयन करने के बाद कुछ ही दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के ओर से एक अधिकारी आएगा जो की आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का फायदा
- अगर आपके पास आधार कार्ड होता है तो आप अपने बैंक खाते से पैसा आसानी से निकाल सकते है |
- आधार कार्ड को आप अपना पता और जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर उपयोग कर सकते है और आधार कार्ड में 12 यूनिक संख्या रहता है जिसके कारन आधार कार्ड का डुप्लीकेट नहीं होता है |
- आधार कार्ड में सभी उंगली के अंगूठा का निशान रहता है जिसके कारण आप कही पर भी उसका उपयोग कर सकते है | आधार कार्ड को फोटो युक्त पहचान पत्र के तौर पर उपयोग कर सकते है |
- आधार कार्ड के मदद से आप बहुत सारे सरकारी कार्ड और योजना का लाभ ले सकते है |
निष्कर्ष -
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को हम आपको पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |