Aadhar Card Se Mobile Number Link : आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आज के समय में हर एक काम के लिए जरुरी होता है | हमें बैंक में खाता खुलवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो आधार कार्ड हमें हर एक काम के लिए जरुरी होता है | आधार कार्ड में हमारा मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है | आधार कार्ड से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है | जैसा की आप जानते है की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की मांग की जाती है क्योकि ओटीपी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है | अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है और आप लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल या लैपटॉप में किसी भी ब्राउजर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद गूगल सर्च बॉक्स में जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिखकर सर्च करना होगा और सबसे ऊपर वाले लिंक पर क्लिक करना होगा या आप इस लिंक से इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है |
- उसके बाद इसके आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलेगा जिसमे आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे उसमे से आपको Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करते ही दो ऑप्शन और खुल जाएंगे जिसमे से आपको IPPB Customers के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको बहुत सारे ऑप्शन सेलेक्ट करने के लिए दिया गया है | इसमें से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए Aadhar - Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करके सेलेक्ट करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा |
- Salutation - इसमें अगर आप जेंट्स है तो आपको Mr. को सेलेक्ट करेंगे और अगर आप लेडिस है तो Mrs. को सेलेक्ट करेंगे |
- उसके बाद आपको अपना नाम, ईमेल, एड्रेस, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद Any Specific Request में डिस्क्रिप्शन लिखना होगा जैसे की Aadhar - Mobile Update | और उसके बाद टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना होगा और कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- सबमिट करने के बाद एक सप्ताह के अंदर आपके नजदीकी के पोस्ट ऑफिस के द्वारा आपके द्वारा दिए गए पते पर एक एजेंट आएगा |
- उसके बाद आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर घर बैठे ही अपडेट कर जाएंगे |
- इसके लिए आपको कही जाने की जरुरत नहीं होगी आप अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
- इसके लिए आपको 50 या 100 रूपए की फ़ीस का भुगतान करना होगा |
निष्कर्ष -
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बेहे ही अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |