हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आज कल स्वास्थ्य सुविधाएं महंगी होती जा रही है और एक गंभीर बीमारी का इलाज करवाना एक आम आदमी के लिए चुनौती बन सकता है लेकिन सरकार ने इस समस्या को हल करने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रूपए तक का फ्री इलाज मिलता है | इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड होना जरुरी है यदि आपके पास आधार कार्ड है तो आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सके और इसका लाभ उठा सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा -
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना होगा |
- उसके बाद आपको वहां पर "Ayushman App" को सर्च करना होगा और उसे डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और Login Section में जाकर Beneficiary के ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपको आधार बेस्ड OTP Verification करना होगा | इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपको अपनी जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब आपको यहां पर अपने आधार कार्ड की जानकारी को दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी आ जाएगी | आप अपने जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है उसके नाम के आगे Action के साथ E - KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसमे आपको अपनी सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको तत्कालीन फोटो अपलोड करना होगा और ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और फिर सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- सभी प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन कर तैयार हो जाएगा जिसमे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
निष्कर्ष -
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |
No comments: