हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों वर्तमान समय में अनेक व्यक्ति ऑनलाइन पेमें करने के लिए फ़ोन पे एप्लीकेशन का उपयोग करते है और वही दूसरी तरफ अनेक ऐसे व्यक्ति है जो किसी कारण के चलते अपना फ़ोन पे अकाउंट नहीं बना पा रहे है | अगर आप भी फ़ोन पे अकाउंट बनाने में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योकि आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को हम विस्तार से बताएंगे ताकि आप आप आसानी से फ़ोन पे अकाउंट बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
फ़ोन पे क्या है ?
दोस्तों फ़ोन पे एक भुगतान करने वाला ऐप है जिसका उपयोग वर्तमान समय में अनेक प्रकार की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए किया जाता है | जैसे की मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, ऑनलाइन पेमेंट आदि के लिए फ़ोन पे का उपयोग करके पेमेंट किया जा सकता है | वर्तमान समय में अनेक भुगतान वाले एप्लीकेशन में से लोग सबसे अधिक इसी एप्लीकेशन का उपयोग करते है यह सबसे पॉपुलर भुगतान करने वाला एप्लीकेशन है | फ़ोन पे कंपनी की स्थापना 2015 में की गई थी | वर्तमान समय में इस कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है | फ़ोन पे हमारे ही देश की कंपनी है जिसका उपयोग वर्तमान समय में 11 भाषाओं में किया जा रहा है |
फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
- फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को गूगल प्ले स्टोर में जाकर वहां से PhonePe App को अपने डिवाइस में डाउनलोड कर लेना होगा |
- उसके बाद आपको फ़ोन पे ऐप को ओपन करना होगा और अपने उस मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है |
- उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और फिर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आप डायरेक्ट होम पेज पर आ जाएंगे | सबसे पहले आपको लोकेशन सेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा उसके द्वारा आप अपने लोकेशन को सेट कर सकते है |
- अब आपको होम पेज ही अकाउंट जोड़ने के लिए Add Bank Account का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने अनेक बैंक आ जाएंगे, अब आपका खाता जिस भी बैंक में है आपको उस बैंक को सेलेक्ट कर लेना होगा |
- उसके बाद आटोमेटिक प्रक्रिया के द्वारा आपके बैंक अकाउंट को मोबाइल नंबर के सहायता से डिटेक्ट किया जाएगा | बैंक खाते को डिटेक्ट करने के बाद आपको प्रोसीड टू एड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको एटीएम कार्ड की जानकारी को दर्ज करना होगा तथा कंटीन्यू वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करके 4 या 6 अंको का यूपीआई पिन दर्ज करना होगा |
- अब आपको कंफर्म वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा | इतनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा और फिर आप अपनी आवश्यकतानुसार फ़ोन पे का उपयोग कर सकते है |
निष्कर्ष -
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |
No comments: